मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उप आबकारी आयुक्त, आजमगढ़ प्रभार, आजमगढ़ आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद मऊ के समस्त थोक एवं फुटकर आबकारी अनुज्ञापियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उप आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही की जाए। ओवररेटिंग की शिकायत अथवा पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेता एवं अनुज्ञापी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार निर्धारित समयावधि में ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने तथा समय से पूर्व अथवा निर्धारित समय के पश्चात बिक्री पाए जाने पर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिया। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर सुचारू रूप से क्रियाशील रखने तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी दुकानों पर ऑनलाइन भुगतान...