मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्रम्हस्थान के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पाते ही शहर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद समझाने-बुझाने पर किसी तरह से मामला शांत हुआ। उधर पूरे प्रकरण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम का गठन कर दिया गया है। घटना के बाबत परिजनों की तरफ से थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीराबाद गांव की रहने वाली एक महिला को उपचार के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हस्थान स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए दो दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। इस बीच रविवार की सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों द्वारा उपचार की लापरव...