मऊ, नवम्बर 4 -- Mau News: चिरैयाकोट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत स्थित श्रीकृष्ण विद्यापीठ इंटर कॉलेज (यादव स्कूल) परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 700 मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर में पहुंचे मरीजों में 250 नेत्र रोग से पीड़ित मिले। वहीं, मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराने का चिकित्सकों ने आश्वासन दिया। शिविर में आंख, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय रोग और न्यूरो सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन एवं कॉलेज प्रबंधक रामप्रताप यादव ने कहा कि जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। स्वस्थ समाज ही सशक्त रा...