मऊ, जुलाई 10 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। संचारी रोगों से बचाव और स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक फतहपुर मंडाव के सिद्धा अहिलासपुर गांव में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। बीडीओ अनिल कुमार कुशवाहा और एडीओ पंचायत पंकज मल्ल की देखरेख में सफाई कर्मियों की टीम ने गांव की बजबजाती नालियों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों की साफ-सफाई की। अभियान का उद्देश्य बरसात के मौसम में मच्छर जनित और जलजनित बीमारियों पर रोक लगाना है। सुबह 9 बजे शुरू हुए अभियान में दर्जनों सफाई कर्मी फावड़ा, ब्लीचिंग पाउडर और दवाओं के साथ पहुंचे। बीडीओ अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि बरसात में रुके हुए पानी से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। यह भी पढ़ें- Unnao News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर में चला स...