Mau News: नाबालिग से बाइक चलाने के मामले में जांच शुरू
मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला की पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल पर पीछे बैठकर नाबालिग बच्चे से मोटर साइकिल चलवाने का वीडियो वायरल होने की गहनता के साथ जांच किया। जांच के दौरान पाया गया कि दो दिन पूर्व एक व्यक्ति बाइक पर पीछे बैठकर नाबालिग को आगे की सीट पर बैठाकर सवारी कर रहा था। पुलिस टीम ने जांच के बाद बाइक को हकीकतपुर मोड़ के पास से बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने मामले में आरोपी रशाद इलाही निवासी मदनपुरा थाना दक्षिण टोला को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.