मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की कुछ दिन पहले रानीपुर बाजार गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद परिजनों को पता चला कि रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा निवासी युवक लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर भी आरोपी के ठिकानों पर तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रानीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रानीपुर थाना प्रभारी प्...