Mau News: नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात चोरी के मामले में केस दर्ज
मऊ, सितम्बर 23 -- Mau News: कोपागंज। कोर्ट के आदेश पर शादी समारोह में महिला और उसकी रिश्तेदार को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात चोरी करने के मामले में कोपागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सीमा देवी पत्नी सुरेश राजभर निवासी रतनपुरा, थाना हलधरपुर ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि विगत 5 मई 2026 को वह कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम डाड़ी में अपने रिश्तेदार सुमेर के घर शादी समारोह में गई थी। यहां रिश्तेदार गीता देवी के साथ ही सीमा को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। अर्द्धबेहोशी की हालत में आरोपियों ने सीमा का सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, झुमका और अन्य जेवर तथा गीता देवी का सोने का कनफूल और अंगूठी निकाल ली थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.