Mau News: नवीन मंडी में दुकान के सामने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। बलिया मोड़ स्थित नवीन मंडी परिसर में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के निर्देश पर कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अभियान चलाकर लगभग 90 दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। रास्तों पर बांस-बल्ली लगाकर आवाजाही बाधित करने वालों को चेतावनी भी दी गई। नवीन मंडी परिसर में कई जगह अवैध रूप से दुकानें लगाई जा रही थीं। कुछ दुकानदारों ने बांस-बल्ली लगाकर रास्तों पर कब्जा कर लिया था, जिससे मंडी में आवागमन प्रभावित हो रहा था। मंडी समिति प्रशासन की ओर से बीते तीन माह से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन संबंधित दुकानदारों ने आदेशों की अनदेखी की। इसके बाद जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। निर्देश के क्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.