Mau News: नवागत सीडीओ ध्रुव खाडिया ने विकास भवन का किया निरीक्षण
मऊ, अक्टूबर 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी ध्रुव खाडिया ने मंगलवार को जनपद मऊ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्मिकों की उपस्थिति तथा आमजन से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयों में समयबद्धता, अनुशासन, पारदर्शिता एवं कार्यों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित कार्यों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.