मऊ, जुलाई 20 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसीलदार के स्थानांतरण के बाद घोसी से स्थानांतरित होकर आने वाले नवागत तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के पदभार ग्रहण करने से पहले ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। तहसीलबार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी करते हुए उनके विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय का कार्यशैली तानाशाहीपूर्ण रही है, जिससे मऊ जनपद में अधिवक्ता और आम लोग परेशान रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि उनका स्थानांतरण मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में न किया जाए तथा उन्हें किसी अन्य जनपद में भेजा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो उनके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर...