मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मधुबन में गुरुवार को नवागत उपजिलाधिकारी के कार्यभार संभालते ही माहौल गर्म हो गया। कार्यभार के पहले दिन ही अधिवक्ता संघ के एक गुट ने तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और एसडीएम की कार्य प्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम पूर्व में भी मधुबन में न्यायिक एसडीएम के पद पर रह चुकें हैं। बता दें कि मधुबन में नए एसडीएम दीपक सिंह ने गुरुवार सुबह अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद अधिवक्ता संघ के कुछ पदाधिकारियों के पास शिष्टाचार भेंट के लिए एसडीएम ने सूचना भिजवाई थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद घंटों एसडीएम ने इंतजार कराया। इसके बाद भी एसडीएम उनसे नहीं मिलें। इसी बात से नाराज अधिवक्ताओं का एक गुट तहसील परिसर में एकत्र हो गया और नारेब...