Mau News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में गूंजे मां शैलपुत्री के जयकारे
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। नवरात्र के आगमन पर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्तिमय माहौल रहा। प्रमुख देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम और कहिनौर स्थित वनदेवी धाम में विशेष सजावट की गई। यह भी पढ़ें- Mau News: नवरात्र आज से शुरू, भक्त करेंगे मां की आराधना इसके अलावा आजमगढ़ मोड़, रोडवेज और फातिमा तिराहा स्थित दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.