मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे। अल सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल आदि चढ़ाकर मां से मंगलमय भविष्य और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत धारण किया। प्रमुख मंदिरों में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया गया। मंदिरों में या देवी सर्व भुतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता नमस्तयै, नमस्तयै, नमस्तयै नमो नम:.. मंत्र का उच्चारण गूंजता रहा। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में शारदीय नवरात्र को लेकर श...