मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर देवी भक्तों ने अपने और परिवार के लोगों के कुशलता की कामना की। सुबह से ही घरों और देवी मंदिरों में घंट-घड़ियाल के साथ सप्तशती पाठ की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिले भर के विभिन्न देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने मंदिरों में माथा टेका और माता से मनवांछित फल प्राप्ति की कामना की। इस दौरान मंदिरों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का चाक-चौबंद रही। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में नवरात्र को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को देवी दुर्गा के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी का श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान कलश स्था...