मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को देवी भक्तों ने सर्वमनोकामना के लिए शक्ति के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना की। माता के भक्त सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर रोली, अक्षत, फूल, धूप, दीप आदि नैवेद्य के साथ माता की आराधना को उनके दरबार में पहुंचे। उन्हें गुड़हल का फूल अर्पित कर चरणवंदन किया। आरती करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के साथ ही उनके मंत्रोंच्चार भी गूंजते रहे। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में स्थित मां देवी के मंदिरों में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों में देवी मां के दर्शन और पूजन के लिए उत्साह दिखा। मां कालरात्रि भगवान शंकर की शक्ति के रूप में वह कभी रुद्राणि बनकर भक्तों का कल्याण करती हैं, तो कभी चंडिका बनकर चंड मुंड का संहार करती हैं। वह रक्त दंतिका बन...