Mau News: नगर भ्रमण के साथ श्रावणी पूजा संपन्न
मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: कोपागंज/पूराघाट,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर में पवित्र सावन माह में हर तीसरे वर्ष आयोजित होने वाली श्रावणी पूजा शुक्रवार को दसवें दिन पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों के साथ कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। श्रावणी पूजा की परंपरा के तहत महिलाओं ने लगातार नौ दिनों तक नगर के चारों कोनों पर स्थापित शम्मे माता, काली माता और डीह बाबा सहित विभिन्न ग्राम देवताओं के स्थानों पर जलधारा चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नौ दिनों तक चले पूजन के बाद दसवें दिन शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.