Mau News: नगर पंचायत घोसी में चला विशेष स्वच्छता अभियान
मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत घोसी द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों एवं विभिन्न गलियों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई तथा सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित कूड़े-कचरे को हटाया गया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र स्थित घोषित पोखरे में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए पोखर परिसर एवं उसके आस-पास की गंदगी को साफ कराया गया। पोखरे के घाटों की भी विशेष रूप से सफाई कराई गई, जिससे वहां स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित हो सके। नगर पंचायत द्वारा अभियान के दौरान नागरिकों से भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रजाकपुर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.