मऊ, नवम्बर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर के व्यस्ततम गाजीपुर तिराहे पर शनिवार की दोपहर ठगी की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसमें तीन शातिर ठगों ने सोने की गुल्ली का लालच देकर एक महिला के कान की बाली और मंगलसूत्र ठग लिए। ठगों के जाल में फंसी महिला नकली सोना लेकर घर पहुंची तो सुनार से जांच कराने पर ठगी का पता चला। घटना के बाद परिवार में मायूसी छा गई है। रतनपुरा कस्बे के गाढ़ा रोड निवासी बबीता मद्धेशिया पत्नी हनुमान मद्धेशिया किसी रिश्तेदार महिला के प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा का हालचाल लेने मऊ शहर गई थीं। वहां से मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के बाद वह रतनपुरा लौटने के लिए गाजीपुर तिराहे पर बस का इंतजार कर रही थीं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: महिला को झांसे में लेकर चेन और झुमके उतरवाए इसी दौरान तीन अज्ञात युवक उनके आस-पास मंडराने लगे। बताया जाता है...