Mau News: नए सरयू पुल से नदी में कूदा व्यक्ति, पुलिस-नाविक ने बचाई जान
मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित नए सरयू पुल से मंगलवार देर शाम नदी में कूदे एक व्यक्ति की पुलिस और स्थानीय नाविकों की तत्परता से जान बच गई। नदी की तेज धारा में बहते हुए व्यक्ति को करीब 3.3 किलोमीटर दूर पुराने सरयू पुल के पास बड़हलगंज क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसे बचाने में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्थानीय नाविक की अहम भूमिका रही। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नईबाजार स्थित वारणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बने नए सरयू पुल से मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया। स्थानीय नाविक नागे उर्फ बृजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.