Mau News: नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिला मऊ कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल
मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मिला। इस दौरान मऊ शहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं से राहुल गांधी को अवगत कराया। साथ ही साथ पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के असलम अंसारी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.