Mau News: ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: दहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत पर दोहरीघाट क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। मादी बाजार में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ढोल-नगाड़ों के बीच नारेबाजी कर जीत का उत्साह साझा किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दोहरीघाट प्रदीप कुमार राय राजू ने कहा कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत शिक्षकों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। यह सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास को दर्शाती है। वहीं, ज्ञानिश शुक्ल ज्ञानी ने कहा कि भाजपा हमेशा शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.