Mau News: धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 61500 निकालने की शिकायत
मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अदरी स्थित एटीएम से रुपये निकालने के दौरान तीन अज्ञात युवकों ने धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने यूनियन बैंक के सेमरी जमालपुर स्थित एटीएम से पीड़ित के खाते से 61,500 रुपये निकाल लिए। मामले में मुजफ्फरनगर के तितावी थाना पुलिस द्वारा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों से पूछताछ कर धनराशि बरामद कराने की मांग की है। चकजीयन निवासी अजीत सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 जुलाई को करीब 10 बजे वह अदरी स्थित एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उसने एटीएम से आठ हजार रुपये निकाले। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति एटीएम के अंदर आए और धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में आरोपियों ने सेमरी जमाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.