मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा गुरुवार को धूमधाम से निकाली गई। रथ को अपने हाथों से खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रहीं। वहीं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रथ यात्रा के समापन पर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। दोहरीघाट कस्बा स्थित भगवान जगन्नाथ मन्दिर से शुरूवार को शाम पांच बजे रथयात्रा प्रारंभ हुई। भव्य तरीके से सजाए गए रथ पर भगवान कृष्ण, बलभद्र तथा बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को विधिवत पूजा अर्चना हुई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रथयात्रा मार्गरथ यात्रा का मार्ग भगवान जगन्नाथ मंदिर से प्रारम्भ हुई रथ यात्रा रामघाट रोड से होते हुए पुराना चौक, पुलिस चौकी, रोडवेज, ब्लाक मुख्यालय, सब्जी मंडी होते हुए पुन...