मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जहनियापुर के निकट सोमवार को सुबह धान के खेत की निगरानी कर घर वापस लौट रहे वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के जहनियापुर गांव निवासी 65 वर्षीय बेचू चौहान सोमवार की सुबह धान की फसल की निगरानी करने खेत पर गए थे। फसल देखने के बाद वह जहनियापुर एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के रास्ते पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना किसी ने क्षेत्र के जिला पंचायत...