मऊ, अगस्त 16 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को वार्षिक श्रावणी पूजन के तहत द्वादस ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक एकादश रुद्रपाठ का आयोजन हनुमान घाट स्थित मंदिर पर किया गया। इस दौरान काशी से आए वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में विद्वानों ने सामूहिक रूद्र पाठ कराया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान से पूर्व जायसवाल समाज कुलगुरु शास्त्र सहस्त्रार्जुन भगवान का पूजन अर्चन किया गया। उसके उपरांत भव्य अनुष्ठान रुद्राभिषेक, उत्तर पूजा व आरती की गई। इस अवसर पर जायसवाल समाज जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, शशिदेव, प्रवीण जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, प्रतीक जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, सौरभ मद्धेशिया, सौरभ बरनवाल, उदयभान जायसवाल, न...