मऊ, नवम्बर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दयानंद इंटर कॉलेज इटैली के प्रांगण में रविवार को जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, मेडल व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को पंखा, प्रेस, मेडल व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में क्रमश: अर्चना, मुस्कान और अंतिमा ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर के बालक वर्ग में क्रमश: दिलीप सैनी लोहा यादव और किशन राजभर ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर बालक वर्ग में क्रमश: राहुल यादव, ऋषि व विष्णु राजभर ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर की रेस में विद्यासागर, सत्यम और अनिल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। म...