मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के पाउस ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण योजना के तहत लाभार्थी को दो साल से दूसरी किस्त नहीं मिली है। लाभार्थी का आरोप है कि पहली किस्त मिलने के बाद उन्होंने शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया था, लेकिन दूसरी किस्त अब तक जारी नहीं हुई है। पंचायत भवन और ब्लॉक मुख्यालय जाने पर पता चलता है कि अब नही मिलेगी। इससे लाभार्थी में भारी आक्रोश व्याप्त है। चेतावनी दी है कि अगर दूसरी किस्त जल्द नही मिली तो ब्लॉक मुख्यालय पर धरने के लिए बाध्य होंगे।पाउस ग्राम पंचायत के अवनीश उपाध्याय पुत्र अवधेश उपाध्याय को वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यक्तिगत शौचालय के लिए चयन हुआ था। जिसकी पहली किस्त दो वर्ष पूर्व लगभग मार्च माह में पहली किस्त 6000 रुपये मिली थी। इस राशि से उन्होंने शौचालय क...