मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के करौदी नारायनपुर गांव में गुरुवार की शाम करीब छह बजे खेत की मेड़ बांध रहे दो सगे भाइयों पर चार युवकों ने चाकू एवं लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सूरजपुर निवासी सुरेश यादव ने मधुबन थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र नितिन यादव और नीतिश यादव खेत में मेड़ बांध रहे थे। यह भी पढ़ें- Roorki News: खेत के रास्ते के विवाद में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, केस दर्ज इसी दौरान चार युवक वहां पहुंच...