Mau News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत,कई घायल
मऊ, अक्टूबर 20 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नौसोपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अजय और उनके साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने असफर खान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर निवासी असफर खान अपने ननिहाल जोगरी से बाइक से घर लौट रहे थे। नौसोपुर सभा के पास पहुंचते ही भातकोल की ओर से कोईरियापार जा रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा और उपनिरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.