मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) रविवार को दो पॉलियों में सकुशल सम्पन्न करा ली गई। पहले दिन दोनों पॉलियों में कुल 12480 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 9995 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 2485 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अफसर लगातार परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। जनपद में पीईटी परीक्षा तीन दिनों में छह पॉलियों में होनी है। जिले में बने कुल 14 परीक्षा केन्द्रों पर तीन दिनों के लिए कुल 37440 अभ्यर्थियों का सेंटर बनाया गया है। प्रत्येक पाली में 6240 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। रविवार को पहले दिन दो पॉलियों में परीक्षा हुई। केन्द्रों पर सुबह सात ही बजे से अभ्यर्थी केन्द्र पर पहुंचने लगे। सुबह नौ बजे तक ...