Mau News: दो दशक से जल निकासी की समस्या झेल रहे राजभर बस्ती के लोग
मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के बैरियाडीह गांव के राजभर बस्ती में पिछले लगभग 20 वर्षों से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या से आजिज आकर ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नाली और नाले के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, वहीं बुजुर्गों को भी फिसलन के कारण गिरने का डर बना रहता है। राजभर बस्ती में जल निकासी न होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.