Mau News: दो घंटे कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के संविदा कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में सोमवार को जिला चिकित्सालय में मांगों के समर्थन में सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित दस सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। संविदा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के निस्तारण की मांग करते हुए चरणबद्ध आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला चिकित्सालय मऊ के लैब टेक्नीशियन जीवन चतुर्वेदी ने बताया कि एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यरत कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कर्मचारियों की ओर से पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देने के साथ लखनऊ के 1090 चौराहे पर धरना-प्रदर्शन भी किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Raebareli News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.