Mau News: दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
मऊ, जुलाई 2 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराने कोपागंज निवासी माधव मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जनवरी 2026 को जौनपुर जिले के सिकरारा निवासी मु.आजम तथा श्रीराम पाण्डेय उससे कोपागंज में मिले। दोनों ने स्वयं को बिजली विभाग से जुड़ा बताते हुए कहा कि वे बिजली बिल एवं मीटर से संबंधित सभी कार्य करा सकते हैं। आरोप है कि दोनों ने ग्राम धवरियासाथ निवासी रामानंद राजभर का 78,183 रुपये तथा चन्द्रपति का 76,867 रुपये का बिजली बिल जमा कराने के नाम पर माधव मौर्य से कुल 35 हजार रुपये ले लिए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.