Mau News: दोहरीघाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भरत मिलाप
मऊ, अक्टूबर 23 -- Mau News: दोहरीघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात आयोजित भरत मिलाप का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला के कलाकारों ने भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का सजीव मंचन किया। लीला के माध्यम से भाईचारे, त्याग, प्रेम, समर्पण और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया गया। भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान भरत ने राजसुख का त्याग कर उनकी चरण पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित किया था। यह भी पढ़ें- Mau News: भरत मिलाप:गले मिले जब चारों भाई, नयनों से बही अश्रुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.