मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी के हनुमान घाट पर बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ शराब का सेवन करने के बाद नदी में स्नान करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोतोखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए घटना की सूचना दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। स्थानीय शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुंशीपुरा मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय दीपक चौरसिया पुत्र आशीष चौरसिया बुधवारकी सुबह अपनी पत्नी संध्या से पांच सौ रुपये लेकर घर निकला था। परिजनों की तरफ से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार आशीष अपने दो दोस्तों मानिकचंद निवासी कुसहा थाना भीमपुरा जिला बलिया, अमरेश राज...