Mau News: दोपहर में लू की मार, शाम को सड़कें गुलजार
मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के लगातार थपेड़ों ने जनजीवन के साथ बाजारों की रफ्तार भी थाम दी है। गुरुवार को सुबह 10 बजे के बाद शहर के अधिकांश बाजारों में सन्नाटा छा गया। दोपहर में सड़कें और प्रमुख चौराहे लगभग सूने नजर आए, जबकि सूर्यास्त के बाद तापमान में मामूली कमी आते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के भीटी रोड पर गुरुवार को अलग-अलग समय की दो तस्वीरें गर्मी के असर को बयां करती नजर आईं। दोपहर करीब डेढ़ बजे सड़क पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए, जबकि शाम करीब साढ़े पांच बजे वही स्थान लोगों और वाहनों की आवाजाही से गुलजार हो गया। सूरज की तपिश कम होते ही बाजारों में चहल-पहल लगातार बढ़ने लगी। शहर के अधिकांश बाजारों का दृश्य भी कुछ ऐस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.