मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: मऊ। थाना मधुबन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लावारिश हिन्दू पुरुष के शव को अंतिम संस्कार के लिए देवाश्रम को सौंप दिया था। देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर मऊ से लावारिस हिन्दू पुरुष शव यात्रा निकाली गई। सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान पर शव को देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सहादतपुरा मऊ निवासी व वैश्य समाज मऊ की जिलाध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल ने वहन किया। शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को नि:शुल्क सौंप दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...