मऊ, जुलाई 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग अभियान के क्रम में दूसरे दिन गुरुवार को तहसील घोसी क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर एवं मार्ग पर मिलने वाले स्कूली वाहनों की परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग किया। चेकिंग के दौरान नियम विरुद्ध चल रहे 22 वाहनों का चालान तथा 04 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण के लिए पांच जुलाई को एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा। इस दिन समस्त स्कूल प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्यों को फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में ले आकर फिटनेस से संबंधित सभी पेपर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- स्कूली वाहनों पर शिकंजा, चार वाहन सीज , फिटनेस के बिना नहीं चलेगी बस जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों को...