मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: मधुबन। रामपुर थाना की साइबर टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गलती से अन्य खाते में भेजी गई 15,000 रुपये की पूरी धनराशि शनिवार को आवेदक के खाते में वापस कराया है। थाना स्थानीय के निवासी मेराज अहमद पुत्र दिलशाद निवासी मीरपुर मझौवा थाना रामपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा गलती से अन्य खाते में कुल 15,000 रुपये भेज दिए गए हैं। आवेदक ने विगत 29 जुलाई को 1930 पर कॉल कर पूरी शिकायत दर्ज कराई, जो जांच के लिए थाना रामपुर को प्राप्त हुई। आवेदक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आवेदक के खाते से ट्रांसफर की गई संपूर्ण धनराशि को होल्ड कराते हुए शनिवार को आवेदक के खाते में वापस कराए गए। पीड़ित ने साइबर टीम रामपुर तथा पुलिस विभाग की भर-भर कर प्रशंसा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...