मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती को बहला फुसलाकर उसके साथ दुराचार करने व अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा किया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती को बहला फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के बाद अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मुकदमे में फरार आरोपी विक्कमपुर निवासी मनजीत चौहान के घर पहुंच कर कोतवाली पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की करने के लिए नोटिस को चस्पा कर दिया। आरोपी को एक माह के अंदर पुलिस या कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक अपराध मोतीलाल पटेल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर सहित सार्वज...