Mau News: दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत दादनपुर क्षेत्र के भावनपुर में विगत शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की रविवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतक युवक के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी पंजीकृत किया है। बलिया जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत अंबेडकर नगर निवासी ब्रह्मानंद व अनुज कुमार एक बाईक पर सवार होकर शुक्रवार को घोसी किसी कार्यवश आये थे। दोनों उसी दिन काम निपटाकर रात करीब 9 बजे घर वापस लौट रहे थे। एक बाईक पर सवार दोनों युवक स्थानीय कोतवाली अंतर्गत दादनपुर क्षेत्र के भावनपुर स्थित घोसी-मझवारा मार्ग पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी व मौके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.