Mau News: दुर्गा मंदिर गौहरपुर के प्रांगण में घुड़दौड़ प्रतियोगिता 21 को
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: कोईरियापार। क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर गौहरपुर के परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्तूबर दिन बुधवार को दो बजे से ब्रम्हलीन श्री श्री 108 श्यामा उर्फ फलहारी बाबा, स्वर्गीय राजनाथ राय, स्वर्गीय फूलबदन व स्वर्गीय मुंशी की स्मृति में पूर्वांचल स्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता व भव्य मेले का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राय होंगे। इस सम्बंध में कार्यक्रम के आयोजक व फलहारी बाबा के शिष्य अखिलेश ब्रम्हचारी जी महाराज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले घोड़ों व मालिक के रहने खाने पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में पूर्वांचल समेत अन्य प्रांतों के भी घोड़े प्रतिभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.