मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर की दुर्गा प्रतिमाएं सोमवार की देर शाम तक गाजे-बाजे और डीजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए निकटवर्ती मंगई नदी में विसर्जित की गईं। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा लगाए गए माता के जयकारों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के अंतिम दर्शन के लिए सड़क किनारे श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसके चलते आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग सहित बाजार घंटों तक जाम ग्रस्त रहा और यातायात काफी ठप रही। बता दें कि नगर में परम्परा के अनुसार शरद पूर्णिमा की सुबह दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाता है। जिसके तहत सोमवार के अपराह्न दुर्गा पूजा पण्डालों में वेद मंत्र उच्चारण के साथ प्रतिमाओं का हवन-पूजन किया गया। तथा सांयकाल आयोजकों ने निजी संसाधनों पर प्रतिमाओं को लाद कर नगर भ्रमण क...