मऊ, जुलाई 15 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा कस्बा के नेता चौराहा पर स्थित एक दुकान का शटर उठाकर एक चोर ने मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे दिनदहाड़े 18 हजार रुपए की चोरी कर ली। भागने के दौरान बाइक में खराबी आने के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर दुकानदार अवाक रह गया। बाइक को थाने ले जाकर पुलिस को चोरी की घटना के बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि अमित चौरसिया पुत्र ओमप्रकाश चौरसिया रतनपुरा कस्बा के निवासी हैं और नेता चौराहा पर वे पान की सामग्री बेचने का व्यवसाय करते हैं। मंगलवार के दिन दोपहर में अपनी दुकान का शटर गिराकर वह भोजन करने चले गए थे। इसी बीच एक चोर उनकी दुकान के सामने बाइक खड़ी करके दबे कदमों से उनकी दुकान पर पहुंच गया और शटर को थोड़ा सा उठाकर अंदर प्रवेश करके गल्ले से 18 हजार रुपय...