Mau News: दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी
मऊ, जुलाई 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव में दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर से चोर बैटरी चुराकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।भुसुवा गांव निवासी महेंद्र यादव, पुत्र सामू यादव ने बताया कि उन्होंने 16 जुलाई की रात रोज की तरह अपना ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचे और ट्रैक्टर स्टार्ट करने का प्रयास किया, तो वह चालू नहीं हुआ। जांच करने पर पता चला कि ट्रैक्टर की बैटरी गायब है। बैटरी चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद महेंद्र यादव ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चोर ट्रैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.