Mau News: दीवाली पर 50 टन गेंदा फूल और मालाओं की बिक्री
मऊ, नवम्बर 8 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। दीवाली पर घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए फूलों की जमकर खरीदारी हुई। पर्व के मद्देनजर जिले में करीब 50 टन गेंदा फूल और मालाओं की बिक्री का अनुमान है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फूलों की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। घरों के मुख्य द्वार, मंदिरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोगों ने गेंदा फूलों की मालाएं खरीदीं। जिले में फूलों का उत्पादन नहीं होने के कारण यहां की मंडियों और दुकानों पर कलकत्ता, वाराणसी समेत अन्य जनपदों से फूल मंगाए गए थे। मांग को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही पर्याप्त मात्रा में फूलों और मालाओं का इंतजाम किया था। गेंदा की पीली और नारंगी मालाओं के साथ खुले फूलों की भी खूब बिक्री हुई। दीवाली के अवसर पर फूलों की बढ़ी मांग से कारोबारियों के चेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.