Mau News: दिव्यांगजनों की समस्याओं एवं समाधान पर दिया जोर
मऊ, अगस्त 20 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तारन संवाद। दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति की बैठक नगर पंचायत कोपागंज के सभागार में समिति के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिव्यांगजनों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने सामुदायिक शौचालय को चालू कराने तथा नगर पंचायत क्षेत्र में हैंडपंपों की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई। बैठक में बताया गया कि कोपागंज पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद है। इसे जल्द से जल्द चालू कराने की आवश्यकता है, ताकि दिव्यांगजनों सहित आम लोगों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने और आवश्यकता वाले स्थानों पर नए हैंडपंप लगवाने पर भी चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.