मऊ, नवम्बर 17 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अइलख में तैनात रहे सहायक अध्यापक नेहरू यादव के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। दिवंगत शिक्षक मूल रूप से मऊ जिले के अदरी के निवासी थे। उनके निधन के बाद पत्नी और तीन अविवाहित बेटियों सहित चार बच्चों के भरण-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी परिवार पर है। टीम के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर सोमवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम मऊ के पदाधिकारियों ने अदरी पहुंचकर दिवंगत शिक्षक के परिवार की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानंद ने दिवंगत शिक्षक की पत्नी एवं नॉमिनी मंशा देवी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के चार लाख सदस्य परिवार के साथ खड़े हैं। टीम की ...