मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। बेटा प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक है, लेकिन मनमाफिक दहेज नहीं मिला, कहकर बहू को प्रताड़ित कर घर से निकालने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति व सास सहित चार ससुरालीजनों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अन्तर्गत पकड़ी बुजुर्ग निवासिनी प्रीति सिंह का विवाह 8 दिसम्बर 2020 को आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत बूढ़नपुर निवासी सरकारी विद्यालय में शिक्षक विकास सिंह के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर पति विकास सिंह, ससुर राम प्रवेश सिंह, सास उषा सिंह व देवर विशाल सिंह उसे लगातार प्रताड़ित करते थे व उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने वर्ष 2024...