मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: घोसी। कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही मुबारकपुर गांव निवासी रामध्यान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उनके दामाद सहित तीन लोगों के विरुद्ध शनिवार को दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार अकोल्ही मुबारकपुर गांव निवासी रामध्यान की पुत्री का विवाह घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव निवासी संजीव से हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते रहे थे और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे। विवाहिता ने जब इसकी विरोध किया तो पति संजीव, सास गायत्री एवं ननद धनावती ने 28 अगस्त की दोपहर दो बजे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...